मिट गए शिकवे गिले: अदालत में दंपती ने एक-दूसरे को पहनाई माला, सुलह के बाद साथ लौटे घर

मिट गए शिकवे गिले: अदालत में दंपती ने एक-दूसरे को पहनाई माला, सुलह के बाद साथ लौटे घर

खातेगांव न्यायालय में नेशनल लोक अदालत संपन्न, कई प्रकारों का आपसी सुलह से हुआ समझौता
नालसा एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश अनुसार 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें पिछले डेढ़ साल से अलग रह रहे पति-पत्नी पहुंचे। उन्होंने आपसी विवाद को खत्म कर साथ रहने का निर्णय लिया। श्रीमती राधा उईके, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड खातेगांव की अदालत में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गिले शिकवे दूरे किए। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सावल सिंह यादव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक शिवहरे, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सीता कन्नौजे, व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती राधा उईके, व्यवहार न्यायाधीश, एवं व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री तनिष्का वैष्णव, उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता अमित दुबे,
बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण बैंकअधिकारीगण एव नगर परिषद के द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पमाल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।नेशनल लोक अदालत के तहत न्यायालय में परस्पर सहमती एवं समझौते से प्रकरणों के निराकरण हेतु नेशनल लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खातेगांव में किया गया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)