मस्क ड्रग्स लेते थे, हर घटना में साजिश देखते हैं वेंस—अमेरिकी अधिकारी का बड़ा दावा

मस्क ड्रग्स लेते थे, हर घटना में साजिश देखते हैं वेंस—अमेरिकी अधिकारी का बड़ा दावा

व्हाइट हाउस की वरिष्ठ अधिकारी सूसी वाइल्स ने दावा किया है कि दिग्गज कारोबारी एलन मस्क केटोमाइन का सेवन करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बिना पक्के सबूतों के हर घटना के पीछे गोपनीय साजिश मानने वाले व्यक्ति हैं। व्हाइट हाउस की वरिष्ठ अधिकारी सूसी वाइल्स ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीब लोगों के बारे में स्पष्ट और आलोचनात्मक टिप्पणियां कीं। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क केटामाइन (ड्रग) का सेवन करते थे। उन्होंने उप राष्ट्रपति जेडी वेंस को ‘बिना सबूतों के हर बड़ी घटना के पीछे गोपनीय साजिश मानने वाला व्यक्ति’ और बजट प्रमुख रस वॉट को ‘कट्टर दक्षिणपंथी’ बताया। उन्होंने जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को संभालने के तरीके को लेकर अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी की भी आलोचना की। इस इंटरव्यू के सामने आने के व्हाइट हाउस ने उनके बयानों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि, सूसी वाइल्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस खबर में जरूरी संदर्भों को नजरअंदाज किया गया और इसे जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)