भा भा बा’ में लॉजिक पर सवाल, मोहनलाल को विजय फैन दिखाने से भड़के दर्शक

भा भा बा’ में लॉजिक पर सवाल, मोहनलाल को विजय फैन दिखाने से भड़के दर्शक

मोहनलाल और एक्टर दिलीप की फिल्म ‘भा भा बा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की अब तक क्या कुछ प्रतिक्रियाएं सामने आईं, चलिए जानते हैं।मलयालम अभिनेता मोहनलाल और 2017 के अभिनेत्री उत्पीड़न मामले में बरी हुए एक्टर दिलीप की फिल्म ‘भा भा बा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों सुपरस्टार्स की फिल्म को देखकर कहीं से थिएटर्स में तालियों की गूंज सुनाई दे रही है तो कहीं पर फिल्म को बिना लॉजिक के भी बताया जा रहा है। हालांकि ज्यादातर लोगों को फिल्म एंटरटेनिंग लग रही है। चलिए जानते हैं लोगों ने फिल्म को देखकर क्या कुछ रिएक्शन्स दिए।मोहनलाल और दिलीप की फिल्म ‘भा भा बा’ देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे व्यक्तिगत तौर पर यह फिल्म बेहद मजेदार लगी। इसमें लॉजिक की कोई जगह नहीं है, बस पूरी तरह पागलपन है। इस मामले में उन्होंने पूरा न्याय किया है। मोहनलाल छाए हुए हैं। फिल्म का दूसरा हाफ पूरी तरह से उन्हीं को समर्पित है। देखकर खूब मजा आया। बस लॉजिक की बिल्कुल भी उम्मीद मत कीजिए।

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)