
भारत-जॉर्डन रिश्तों पर पीएम मोदी: तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार, पुराने संबंधों को फिर मजबूत करना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्मान में इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत, जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्ते सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि भरोसे और दीर्घकालिक साझेदारी पर आधारित हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जॉर्डन दौरे के आखिरी दिन अम्मान में आयोजित इंडिया-जॉर्डन बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत और जॉर्डन के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के व्यवसायिक नेताओं से बातचीत की और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के नए अवसर तलाशने पर जोर दिया और दोनों देशों के बीच व्यापार और सहयोग को लेकर अहम बातें भी कहीं। फोरम में उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हए पीएम मोदी ने कहा कि भारत, जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें लंबे समय के मजबूत साझे में बदला जाना चाहिए।

