भारत-इथियोपिया संबंध नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी बोले—अब यह कूटनीतिक साझेदारी बनी

भारत-इथियोपिया संबंध नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी बोले—अब यह कूटनीतिक साझेदारी बनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अदीस अबाबा के अदवा विजय स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर इथियोरिया की संयुक्त संसद को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इथियोपिया की प्राचीन सभ्यता और आधुनिक मजबूती की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा दिए गए निशान-ए-इथियोपिया सम्मान के लिए आभार जताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है। जहां उन्होंने पहले इथियोपिया के अदीस अबाबा में स्थित अदवा विजय स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद इथियोपिया की संयुक्त संसद के सत्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और इथियोपिया के खास संबंद और मजबूत दोस्ती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कल मुझे इथियोपिया की तरफ से जो सम्मान मिला- निशान-ए-इथियोपिया उसके लिए मैं प्रधानमंत्री अबी अहमद का आभारी हूं। हम इथियोपिया सरकार और प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहते हैं।पीएम मोदी ने कहा कि इथियोपिया दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से है। यहां इतिहास पहाड़ियों, गांवों और लोगों के दिलों में भी दिखता है। आज इथियोपिया अपने पैरों पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि पुराने और नए का संगम यह संतुलन इथियोपिया की असम मजबूती है। यह ऊर्जा हम भारतीयों के लिए काफी परिचित है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)