
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले जमाई धाक, पठान-फाइटर को पछाड़ेंगे सनी देओल? रिपब्लिक डे पर रचेगा नया इतिहास
सनी देओल और वरूण धवन स्टारर ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज देखा जा रहा है. 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स बता रहे हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग डबल डिजिट के करीब है और माना जा रहा है कि अब फिल्म रिपब्लिक डे पर नया इतिहास रचेगा.
जेपी दत्ता की 1997 की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल मानी जा रही ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. इसी का असर एडवांस बुकिंग में साफ देखने को मिल रहा है. फिल्म का ट्रेलर आउट हो चुका है, जिसमें सनी देओल की एंट्री और इमोशनल सीन्स से दर्शक उत्साहित हैं. रिपब्लिक डे पर देशभक्ति वाली फिल्म का रिलीज टाइमिंग परफेक्ट है और उम्मीद है कि यह 2026 की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी.
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले जमाई धाक
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने सिर्फ 2D शोज से एडवांस बुकिंग में अनुमानित 5.65 करोड़ रुपये ग्रॉस कर लिए हैं. फिल्म कुल 13,585 शोज में 1.75 लाख टिकट्स बिक चुकी हैं. ब्लॉक सीट्स सहित कुल एडवांस कलेक्शन 9.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और रिलीज से पहले यह 10 करोड़ के पार जाने की संभावना है. फिल्म डॉल्बी सिनेमा और 4DX फॉर्मेट्स में भी रिलीज होगी, जो बॉक्स ऑफिस को और बूस्ट देगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिपब्लिक डे के कारण वीकेंड एक्सटेंडेड होने से ओपनिंग और भी मजबूत होगी.
रिपब्लिक डे पर रिलीज होने वाली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस इतिहास काफी मजबूत रहा है.ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ की तुलना शाहरुख खान की ‘पठान’, ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ और दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों से की जा रही है. रिपब्लिक डे ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ इस लिस्ट में 58 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ‘फाइटर’ ने 41.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘पद्मावत’ तीसरे स्थान पर 32 करोड़ रुपये, ‘रईस’ 26.30 करोड़ रुपये और ‘जय हो’ 26.25 करोड़ रुपये के साथ टॉप-5 में शामिल हैं.
सनी देओल की पिछली फिल्म की बात करें तो ‘गदर 2′ ने पहले दिन 40.1 करोड़ नेट कमाए थे. फिल्म ने ऑल इंडिया नेट 525.7 करोड़, वर्ल्डवाइड 686 करोड़ रुपये तक की कमाई .’बॉर्डर 2’ पैट्रियॉटिक थीम के साथ ‘गदर 2’ जैसा क्रेज क्रिएट कर सकती है.
CATEGORIES Uncategorized

