‘बॉर्डर 2’ के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, तोड़ेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!

‘बॉर्डर 2’ के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, तोड़ेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!

सनी देओल ने साल 2023 में अनिल शर्मा की ‘गदर 2’ से एक्टिंग में धमाकेदार कमबैक किया है. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और इसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. इसके बाद, सनी ने गोपीचंद मालिनेनी की ‘जाट’ से भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं सनी देओल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से सिनेमाघरों में दहाड़ रहे हैं.उनकी इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिला है और ये साल 2026 की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. वहीं बॉर्डर 2 के बाद अब सनी की लाइन से कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो बॉक्स ऑफिस को हिला डालेंगीं और बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई रिकॉर्ड तोड़ देंगी. चलिए यहां सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसके बाद ‘बॉर्डर 2’ आई और ये भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कन्फर्म किया है कि वे ‘बॉर्डर 3’ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि यह प्रोजेक्ट तुरंत शुरू नहीं होगा क्योंकि वे पहले दूसरे प्रोजेक्ट पूरे करेंगे. इसी के साथ सनी देओल एक बार फिर वॉर ड्रामा से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे.सनी देओल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण है. एक्टर इस फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम और सांई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इसकी पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा.सनी देओल की अपकमिंग बड़ी फिल्मों में से एक लाहौर 1947 भी है. जब से इसकी अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को लेकर इतनी एक्साइटमेंट है कि ट्रेड पंडितो ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि ये बॉक्स ऑफिस लूट लेगी.
19 अक्टूबर को सनी देओल ने गबरू की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी. ये फिल्म 13 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचान की पूरी उम्मीद है.सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में मल्टीस्टारर बाप भी शामिल है. इस फिल्म के लिए भी फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. सनी के अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त भी नजर आएंगे.2025 में आई हिट फिल्म ‘जाट’ के सीक्वल का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. सनी देओल स्टारर पहले पार्ट को गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया था, जबकि ‘जाट 2′ को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म इस साल रिलीज़ हो सकती है.’अपने’ 2007 में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में धर्मेंद्र और बॉबी देओल भी थे. सीक्वल की घोषणा 2020 में की गई थी, लेकिन अभी तक इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है., ऐसी अटकलें थीं कि नवंबर 2025 में धर्मेंद्र के निधन के बाद इसे रोक दिया गया था. हालांकि, प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने इससे इनकार करते हुए कहा कि यह फ़िल्म धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि के तौर पर बनाई जाएगी. इस अपकमिंग फिल्म का भी फैंस को इंतजार है.इनके अलावा भी सनी देओल के पास कभी फिल्में हैं इनमें गदर 3 घायल 2, मां तुझे सलाम 2 शामिल हैं. वहीं सनी की के अपकमिंग प्रोजेक्ट में मलयालम फिल्म जोसेफ का हिंदी रीमेक सूर्या भी है. उनके पास सफर नाम की भी एक फिल्म है. वे नेटफ्लिक्स की इक्का में भी अक्षय खन्ना संग नजर आएंगे.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)