“बुराड़ी एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई के 2 शार्पशूटर गिरफ्तार, ईरान का एयरस्पेस बंद, ED की I-PAC सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में”

“बुराड़ी एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई के 2 शार्पशूटर गिरफ्तार, ईरान का एयरस्पेस बंद, ED की I-PAC सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में”

आज 15 जनवरी दिन गुरुवार है और आज खिचड़ी वाली मकर संक्रांति मनाई जा रही है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली के बुराड़ी में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार हुए हैं. दूसरी ओर, ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिस वजह से एअर इंडिया को उड़ानों के रूट बदलने पड़े. वहीं I-PAC मामले में आज ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश होंगे. इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पंजाब और राजस्थान के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु भी आज भारत आ रहे हैं.दिल्ली के थाना कल्याणपुरी क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मुकेश (40 वर्ष), पुत्र कालू राम निवासी कल्याणपुरी के रूप में हुई है, जिसे एलबीएस अस्पताल में मृत घोषित किया गया. मुकेश का शव 18 ब्लॉक, कल्याणपुरी स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला था.ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अब तक 3428 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है और 10 हजार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. ईरान अपना एयरस्पेस बंद कर चुका है और अमेरिकी नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट की ओर रवाना हो गया है.देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को पंजाब और राजस्थान के 2 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी. मुर्मू आज अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.पहले अमेरिका को लेकर सख्त तेवर दिखा रहीं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने अब दोस्तान रुख अख्तियार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे वेनेजुएला में विपक्ष की नेता और उस साल नोबल शांति पुरस्कार विजेता मारिया मचाडो की व्हाइट हाउस से बढ़ती नजदीकियां हैं.पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के पॉलिटिकल एडवाइजर प्रतीक जैन के I-PAC दफ्तर में रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी.दिल्ली के बुराड़ी में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और बड़ा एनकाउंटर हुआ. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट एंटी नारकोटिक्स टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शार्प शूटर गिरफ्तार हुए. पकड़े गए दोनों बदमाश पश्चिम विहार जिम और विनोद नगर बिजनेसमैन पर हुए हमले में शामिल थे. दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक कांस्टेबल को भी गोली लगी/ हालांकि, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)