
बिग बॉस 19 विजेता गौरव खन्ना को नई शुरुआत में झटका, फैंस निराश
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतने के बाद अपने फैंस को एक तोहफा देते हुए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। लेकिन अब 24 घंटे के अंदर ही गौरव खन्ना को बड़ा झटका लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला… बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। गौरव ने एक दिन पहले ही ये जानकारी दी थी कि वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए यूट्यूब चैनल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अपने चैनल पर अपना पहला वीडियो भी साझा किया था। इसमें उन्होंने अपने सफर के बारे में बात की। लेकिन अब 24 घंटे के अंदर ही गौरव को यहां झटका लगा है। जानिए आखिर गौरव के यूट्यूब चैनल का क्या हुआ…दरअसल, यूट्यूब चैनल शुरू करने के 24 घंटों के अंदर ही गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल बंद हो गया है। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ इसका कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन अब क्लिक करने पर गौरव का यूट्यूब चैनल नहीं दिख रहा है। गौरव खन्ना ने जैसे ही अपने चैनल पर अपना पहला वीडियो लॉन्च किया, वैसे ही उनके अकाउंट को यूट्यूब की तरफ से टर्मिनेट कर दिया गया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में अपने अकाउंट का लिंक भी शेयर किया है। जिसे खोलते ही ब्लैक स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश हो रहा है- यह वीडियो अब उपलब्ध नहीं है, जो यूट्यूब अकाउंट इस वीडियो से जुड़ा है, वो बंद किया जा चुका है। अब लोगों का मानना है कि गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के बाद यूट्यूब ने गौरव खन्ना के अकाउंट पर एक्शन लिया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ऐसा क्यों हुआ है। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने यूट्यूब के किसी नियम का ही उल्लंघन किया है।

