*बहुचर्चित मोईन हत्याकांड के गवाह ‘मन्नान’ को मिली हत्या की धमकी एवं खिलाफ में झूठी तहरीर दिलाने की साजिश भी आई सामने*

*बहुचर्चित मोईन हत्याकांड के गवाह ‘मन्नान’ को मिली हत्या की धमकी एवं खिलाफ में झूठी तहरीर दिलाने की साजिश भी आई सामने*

*बहुचर्चित मोईन हत्याकांड के गवाह ‘मन्नान’ को मिली हत्या की धमकी एवं खिलाफ में झूठी तहरीर दिलाने की साजिश भी आई सामने*

*घटना की सूचना देने के कई दिन बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर। हत्यारोपी शमीम व उसके साथियों के जरिए विधवा महिला के खाते की जमीन हड़पने का प्रयास करने व झूठी शिकायत कराने की साजिश रचने का भी आरोप*

*हत्या के गवाह मन्नान ने साजिश रचने वाले हत्यारोपी शमीम व उसके साथियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई को लेकर कोतवाली व एसपी के यहां शिकायत कर की कार्रवाई की मांग। मुख्यमंत्री के पास भी हुई है प्रकरण की शिकायत*
—————————————
सुल्तानपुर। बहुचर्चित मोईन हत्याकांड के गवाह ‘मन्नान’ को हत्यारोपियों के जरिए धमकाने एवं दबाव बनाने के लिए साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने के लिए फर्जी तहरीर दिलाने का मामला सामने आया है। फिलहाल हत्या के साक्षी मन्नान के खिलाफ शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं ने दूसरे मात्र के बताने के आधार पर शिकायत करने की बात कहते हुए शपथ-पत्र देकर पुलिस से मन्नान का नाम तहरीर से हटाने की मांग किया है। वहीं मन्नान ने अपने खिलाफ हुई साजिश की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक से शिकायत करके साजिशकर्ता व हत्यारोपी शमीम समेत अन्य के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। फिलहाल घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी गवाह को धमकाने वाले व साजिशकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हो सका है और न ही गवाह को सुरक्षा ही मिल सकी है।
कोतवाली नगर के लोलेपुर के रहने वाले मन्नान ने कोतवाली पुलिस,एसपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर गंभीर आरोप लगाए है। उनके आरोप के मुताबिक छह अगस्त साल-2022 को उनके गांव के ही रहने वाले मोइन अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,हत्या के पीछे जमीनी विवाद व अन्य कारणों की बात सामने आई थी। शिकायतकर्ता मन्नान के मुताबिक हत्या की वारदात उनकी आंखों के सामने ही हुई थी,जिसके चलते वह इस मामले में शुरू से ही गवाह है। मोईन हत्याकांड में लोलेपुर गांव के ही रहने वाले आरोपी फैयाज अहमद,उनके भाई अफरोज अहमद उर्फ मोटू,मो.शमीम उर्फ पिंटू,शेखू उर्फ फिरदौस,नाटे,सिराज उर्फ गन्नू को मृतक के बेटे गुलफाम ने नामजद किया। मामले में आरोपी फैयाज अहमद को जेल भेजा गया और उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई। मामले का ट्रायल जिला जज की अदालत में चल रहा है,जिसमे लगातार साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। मामले में गवाही के लिए अगली तारीख चार फरवरी तय की गई है। वहीं मामले में नामजद शमीम व अन्य भाइयों को पुलिस के जरिए क्लीनचिट देने की बात सामने आई है,फिलहाल मामला अभी कोर्ट में लम्बित है,जिसमे अन्य आरोपियो की भूमिका गवाहों के बयान व अन्य साक्ष्यों पर टिकी हुई है। मामले में गवाह मन्नान को गवाही देने से मना करने व आरोपियो की बात नहीं मानने पर हत्या की धमकी देने का आरोप फैयाज के भाई मो.शमीम व उसके गुर्गों पर लगा है। मामले के गवाह को हत्या की धमकी देने व दबाव बनाने के लिए झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश लगातार रचने का भी मामला सामने आया है।शिकायतकर्ता मन्नान के आरोप के मुताबिक 17 जनवरी को आरोपी शमीम ने अपने भाई फैयाज,शेखू उर्फ फिरदौस व नाटे के साथ असलहो से लैस होकर रास्ते में उन्हें रोककर धमकाया और अदालत में गवाही देने पर जान से मार डालने व फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दिया। घटना की शिकायत कोतवाली में हुई लेकिन आरोपियों के अनुचित प्रभाव की वजह से कोई कार्रवाई न होने की बात सामने आई। आरोप के मुताबिक बीते 27 जनवरी को भी दबाव बनाने के लिए सिरवारा रोड पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी फैयाज,शमीम उर्फ पिंटू व शेखू के जरिए मन्नान को रोककर गाली-गलौज करने व धमकाते हुए जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना की भी शिकायत उसी दिन कोतवाली में हुई, हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में मुकदमा नहीं दर्ज कर सकी है। शिकायतकर्ता मन्नान ने पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं सुरक्षा व्यवस्था दिलाने की मांग किया है। आरोपी शमीम व उसके सहयोगियों के जरिए ही घरहाखुर्द के रहने वाली विधवा साफरुन के खाते की जमीन हड़पने के लिए सेटिंग-गेटिंग करने व जबरन कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। जबरन कब्जे का विरोध करने वाली विधवा महिला साफरुन के नाती एहतेशाम व मामले में मददगार बनने की वजह से आरोपियों के जरिए प्लाटधारक इब्राहिम व सुरेंद्र यादव नाम के व्यक्ति से मन्नान व अन्य के खिलाफ झूठी शिकायत कराने का भी मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक मन्नान के खिलाफ दूसरे के बताने के आधार पर शिकायत करने की बात करते हुए दोनों शिकायतकर्ताओं ने मन्नान का नाम मामले से हटाने की बात पुलिस-प्रशासन से रखी है और समर्थन में शपथ-पत्र भी दिया है। शिकायतकर्ता मन्नान ने पूर्व में भी फर्जी मुकदमे में साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं इस नए मामले में अपने खिलाफ हुई साजिश की जानकारी मिलने पर मन्नान ने एसपी-डीएम व सीएम से मामले में साजिश कर्ताओं के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई व मोईन हत्याकांड में गवाही को लेकर सुरक्षा दिलाने की मांग किया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)