फिल्म ‘45’ देखने के बाद यूजर्स का रिएक्शन, अभिनय और VFX को लेकर कही ये बात

फिल्म ‘45’ देखने के बाद यूजर्स का रिएक्शन, अभिनय और VFX को लेकर कही ये बात

साउथ की फिल्म ’45’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अर्जुन जन्य ने इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू किया है। आइए जानते हैं यूजर्स की फिल्म पर क्या राय है।क्रिसमस के मौके पर साउथ की फिल्म ’45’ रिलीज हुई। रिलीज से पहले इस फैंटसी एक्शन फिल्म की चर्चा थी। रिलीज के बाद कई दर्शकों ने फिल्म को देखा है। उन्होंने इसके बारे में सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। कुछ लोगों को कलाकारों का अभिनय पसंद आया है, तो वहीं कुछ लोगों को इसका वीएफएक्स कमजोर लगा है।एक एक्स यूजर ने फिल्म ’45’ के म्यूजिक और वीएफएक्स को कमजोर बताया है। उन्होंने लिखा है ‘यह फिल्म अच्छी हो सकती थी! शिवन्ना, उप्पी और राज को देखना अच्छा अनुभव था। हालांकि अर्जुन जन्य ने इसे खराब कर दिया। न सिर्फ निर्देशन, बल्कि म्यूजिक भी अच्छा नहीं था। वीएफएक्स अच्छे नहीं थे। एक और यूजर ने कहा कि फिल्म का वीएफएक्स और अच्छा हो सकता था।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)