पासपोर्ट निलंबन के बाद बढ़ी कार्रवाई: थाईलैंड में छिपे लूथरा बंधुओं के भारत प्रत्यर्पण की तैयारी”

पासपोर्ट निलंबन के बाद बढ़ी कार्रवाई: थाईलैंड में छिपे लूथरा बंधुओं के भारत प्रत्यर्पण की तैयारी”

गोवा के नाइटक्लब में आग लगने के मामले में आरोपी लूथरा भाइयों को थाइलैंड में हिरासत में लिया गया है और अब उन्हें भारत प्रत्यर्पण के बाद मुकदमे का सामना करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि नाइट क्लब में आग लगते ही लूथरा भाइयों ने देश छोड़ने की तैयारी कर ली थी। थाईलैंड पुलिस ने सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा को हिरासत में लिया है, जो गोवा के उनके नाइटक्लब में आग लगने के बाद भारत से फरार चल रहे थे। अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि इन नाइटक्लब के सह-मालिकों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और उन्हें भारत सरकार के अनुरोध पर हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी फिलहाल थाईलैंड के फुकेत में हैं और उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है।अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने आग लगने की खबर मिलने के केवल एक घंटे बाद सात दिसंबर की रात 1:17 बजे फुकेत के लिए अपनी टिकट बुक की, जब पुलिस और प्रशासन आग पर काबू पाने और कर्मचारियों को बचाने में लगे हुए थे, तब ये दोनों रविवार की सुबह इंडिगो की उड़ान से भारत छोड़कर चले गए। गोवा पुलिस ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से संपर्क किया था।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)