
*पार्किंग स्थल पर खड़े हुए वाहन,जाम से मिली निजात*
*पार्किंग स्थल पर खड़े हुए वाहन,जाम से मिली निजात*
—————————————-
सुल्तानपुर। भाजपा विधायक विनोद सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल एवं प्रशासन के सहयोग से अधिवक्ताओं को मिले वाहन स्टैंड का उपयोग शुक्रवार से होना शुरू हो गया। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने सुबह से ही काफी सक्रियता दिखाते हुए अपनी टीम के साथ अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को समझा-बुझाकर उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के लिए एवं शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रेरित किया,जिसका नतीजा रहा कि निर्धारित पार्किंग स्थल पर अधिकतर गाड़ियां खड़ी हुई। पहले ही दिन पार्किंग स्थल से यह असर रहा कि जिला न्यायालय के पूरब तरफ स्थित सीताकुंड रोड एवं दक्षिण तरफ स्थित सड़क पर जाम नहीं लगा। महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने कहा कि शुक्रवार को पहला दिन था जल्द ही व्यवस्था और चुस्त- दुरुस्त करके वाहन स्टैंड की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओ व वादकारियों से प्रतिदिन निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़े करने एवं शहर को जाम मुक्त करने में सहयोग की अपील किया।

