पटना में भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष का रोड शो, हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत

पटना में भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष का रोड शो, हाथी-घोड़ा और बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। बिहार के सभी जिलों से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आए हैं। हाथी-घोड़ा के साथ सड़क पर उतरे भाजपा नेताओं का उत्साह हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी चरम पर है। आइए पढ़ते हैं पूरी खबर…भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच चुके हैं। स्टेट हैंगर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड होते हुए मिलन हाईस्कूल ग्राउंड तक नितिन नवीन के लिए रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ चुकी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन रथ पर सवार होकर रोश शो के लिए निकले। उनके साथ रथ पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी हैं। उन्होंने राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की। इस दौरान भाजपा नेता जय श्री राम के नारे लगाते दिखे। इधर, बेली रोड पर भाजपा नेता हाथी-घोड़ा और बुलडोजर लेकर नितिन नवीन के स्वागत में खड़े हैं। बुलडोजर से भाजपा नेता अपने कार्यकारी अध्यक्ष पर फूलों पर बारिश कर रहे हैं। एयरपोर्ट से लेकर मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक बैनर और पोस्टर दिख रहे हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम के कारण पटना के बेली रोड, एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में जाम की समस्या भी उत्पन्न हो चुकी है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)