पकड़ो-पकड़ो चिल्लाती रही पुलिस, राहगीरों ने कहा- गोली ही नहीं चलाई; गैंगस्टर पर हमला

पकड़ो-पकड़ो चिल्लाती रही पुलिस, राहगीरों ने कहा- गोली ही नहीं चलाई; गैंगस्टर पर हमला

रुकड़ी के लक्सर में पुलिस वाहन पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमले में कुख्यात विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। रुड़की जेल से पेशी के लिए ले जाते नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाए जा रहे पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर बुधवार दोपहर बदमाशों ने रुड़की के लक्सर फ्लाईओवर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं हैं। वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाए गए। विनय त्यागी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रुड़की कारागार में बंद मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी पर ला रहे थे।फ्लाईओवर के मध्य जाम के कारण वाहन को रोकना पड़ा। इस जगह पर पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां बरसा दीं। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। वह वाहन में गिर गया। अफरा तफरी में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)