
‘न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगी’: फैसले पर पीड़िता की प्रतिक्रिया, सेंगर बेटी खत
पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की पीड़िता ने कहा कि न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगी। पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा है। पीड़िता ने फोन पर बताया कि मैं अपनी ही नहीं हर पीड़ित महिला की आवाज उठा रही हूं। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की। कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उन्हें झूठा साबित करने की कोशिश करने वाले पूर्व विधायक पर सख्त कार्रवाई जरूर होगी। न्याय के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगी।पीड़िता ने फोन पर बताया कि मैं अपनी ही नहीं हर पीड़ित महिला की आवाज उठा रही हूं। अगर सेंगर को जमानत मिलती है तो देश में इस तरह के हजारों मुकदमों में इसी फैसले की नजीर देकर बहन-बेटियों पर अत्याचार करने वाले एक-एक कर सलाखों से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर हाईकोर्ट के फैसले के तुरंत बाद सीबीआई ने अपील दाखिल कर दी होती तो उन्हें (पीड़िता) और उनकी मां को इतना संघर्ष और पुलिस की धक्कामुक्की न सहनी पड़ती। बताया कि दुष्कर्म करने वाले और पिता की मौत का कारण बने सेंगर को तीस हजारी कोर्ट ने आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई थी। सेंगर कितनी भी कोशिश करे, लेकिन वह अपने और उनकी ही तरह प्रताड़ित की गई बेटियों के लिए न्याय की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी लिया था स्वत: संज्ञान पीड़िता ने बताया कि सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर के खिलाफ जारी इंसाफ की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी स्वत: संज्ञान लेकर उन्हें न्याय और सेंगर को सजा दिलाई थी।

