
‘धुरंधर’ के मुकाबले कमजोर रही ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कमाई, ‘अखंडा 2’ की शुरुआत भी औसत रही
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के सामने अब ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’ जैसी नई रिलीज फिल्मों की चुनौती है। जानिए शुक्रवार को कैसा रहा इन सभी फिल्मों का हाल…बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, इस शुक्रवार ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ और ‘शोले: द फाइनल कट’ जैसी नई रिलीज हुई हैं। जानिए इन नई रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत? साथ ही नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर रहा क्या हाल… कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापस आए हैं। इस बार वो लेकर आए हैं फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’। फिल्म की अब पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने अपने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। बेशक ये शुरुआत धीमी है, लेकिन ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म के सामने इतना कलेक्शन भी बुरा नहीं कहा जाएगा।, नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ टलने के बाद अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बड़ा इंतजार था। ऐसे में पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की है। इससे पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू में भी फिल्म ने 8 करोड़ रुए का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म का अब कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपए हो गया है।

