– ”धुरंधर’ के उजैर बलोच ने रणवीर सिंह की प्रशंसा, उन्हें बताया सुपरस्टार और महत्वपूर्ण महसूस कराने वाला

– ”धुरंधर’ के उजैर बलोच ने रणवीर सिंह की प्रशंसा, उन्हें बताया सुपरस्टार और महत्वपूर्ण महसूस कराने वाला

दानिश पंडोर ने ‘धुरंधर’ में उजैर बलोच की भूमिका निभाई है। फिल्म में अपने को-स्टार रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की और साथ ही उन्हें सुपरस्टार बताया।आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में रणवीर ने हमजा अली मजारी और दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया है। फिल्म में दर्शकों को दानिश पंडोर का अभिनय बहुत शानदार लग रहा है। उनकी परफॉर्मेंस सबसे अलग नजर आ रही है। हाल ही में दानिश ने रणवीर की प्रशंसा की और साथ ही उन्हें आज का सुपरस्टार बताया। रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग में आए बदलाव का जिक्र किया। दानिश ने कहा, ‘हमने पिछले साल जुलाई के आसपास शूटिंग शुरू की थी। मेरे ज्यादातर सीन रणवीर भाई के साथ थे। मुझे नरेशन का पहला दिन आज भी याद है। वे मेरे पास आए, गले लगाया और बोले, ‘दानिश, हम कमाल कर देंगे।’दानिश ने आगे कहा, ‘रणवीर जैसे बड़े सुपरस्टार का इतना प्यार और भरोसा देना बहुत बड़ी बात है। रणवीर लोगों को स्पेशल फील कराते हैं। वे आपको प्रेरित करते हैं, हौसला बढ़ाते हैं। उनकी एनर्जी बहुत पॉजिटिव है। वे आत्मविश्वास से भरे, निस्वार्थ और सह-कलाकार के रूप में बहुत उदार हैं। ऐसे गुण हर कोई उम्मीद करता है जब इतने बड़े कलाकार के साथ काम कर रहा हो।’

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)