दो दिन में 50 करोड़ क्लब के करीब ‘अखंडा 2’, शनिवार को फिल्म ने की दमदार कमाई

दो दिन में 50 करोड़ क्लब के करीब ‘अखंडा 2’, शनिवार को फिल्म ने की दमदार कमाई

फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसके आगे सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी भर रही हैं। ऐसे में साउथ की फिल्म ‘अखंडा 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है।साउथ के स्टार नंदमुरी बालकृष्ण की अदाकारी वाली फिल्म ‘अखंडा 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इसका असर दिखा। इसने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?फिल्म ‘अखंडा 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 12.77 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। रिलीज से पहले स्पेशल शोज में फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 43.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसी तरह फिल्म का कलेक्शन जारी रहा तो जल्द ही यह फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर’ धमाल मचा रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज खबर लिखे जाने तक ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। नौ दिनों में इसने 276.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह से देखें तो ‘अखंडा 2’ का कलेक्शन ‘धुरंधर’ से काफी कम है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)