देवास में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन,प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,48 घंटे में ही देवास की सिविल लाइन पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश

देवास में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन,प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,48 घंटे में ही देवास की सिविल लाइन पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश

*देवास से बड़ी खबर…*
——————————
देवास/MP
लोकेशन-देवास
रिपोर्टर-अनिल उपाध्याय
————————–
देवास में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन,
प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट,
———————
48 घंटे में ही देवास की सिविल लाइन पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश
————————
देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी ही पति की हत्यारिन निकली, जिसने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पूरा खुलासा हुआ है ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों से।

देखिए हमारी ये रिपोर्ट… वीओ (रिपोर्टर वॉयस):

8 और 9 जनवरी( 2026) की दरम्यानी रात देवास के नौशराबाद बायपास पशु हाट के पास उज्जैन–देवास बायपास रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह एक सोची-समझी हत्या निकली।
वीओ:
मृतक की पहचान राकेश मालवीय, उम्र 42 वर्ष, निवासी सांईनाथ कॉलोनी देवास के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू की।
वीओ (सीसीटीवी फुटेज पर):
ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपियों के वारदात के बाद भागने के फुटेज सामने आए।
इन्हीं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की साजिश कबूल कर ली।
वीओ:
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और आरोपी देवेन्द्र यादव इंदौर में एक क्लेम एक्सपर्ट वकील के यहां साथ काम करते थे।
यहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।
पति को रास्ते से हटाकर बीमा क्लेम लेने की योजना बनाई गई।
वीओ:
योजना के तहत पति को बीयर में नींद की गोलियां देकर बेहोश किया गया,
फिर ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी गई।
सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़े धोए गए और शव को बाइक सहित बायपास पर फेंककर घटना को एक्सीडेंट का रूप दिया गया।
————
विजुअल
वाइट,

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)