तेजस्वी यादव के नाम BJP का पोस्टर, तस्वीर विपक्षी नेता की; जानिए पोस्टर पर क्या लिखा है

तेजस्वी यादव के नाम BJP का पोस्टर, तस्वीर विपक्षी नेता की; जानिए पोस्टर पर क्या लिखा है

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चार दिसंबर को विदेश यात्रा पर गए हैं। इसके बाद से बिहार नहीं लौटे हैं। भाजपा और जदयू के नेता लगातार तेजस्वी यादव के गायब होने की बात कह रहे हैं। आज तो भाजपा ने पोस्टर तक जारी कर दिया। इसमें तेजस्वी यादव को लापता बता दिया गया है। बिहार में ठंड बढ़ रही है लेकिन सियासत गरमा गई है। कारण है तेजस्वी यादव का बिहार में नहीं होना। भारतीय जनता पार्टी ने इसे मुद्दा बना दिया है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें नेता प्रतिपक्ष को लापता बताते हुए लिखा कि ‘लापता की तलाश! नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: 9वीं फेल। भाजपा ने आगे लिखा कि सभी लोग उन्हें तलाश में मदद करें। इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि विपक्ष के नेता का दायित्व होता है कि वह राज्य की समस्याओं, चुनौतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करे। लेकिन, बिहार की जनता यह देखकर हैरान है कि जब भी राज्य को मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है, तेजस्वी यादव सैर-सपाटा और विदेश यात्राओं में व्यस्त दिखाई देते हैं। बिहार की जनता पूछ रही है कि क्या विपक्ष का नेता केवल विदेश यात्राओं के लिए है या उनके पास बिहार के भविष्य के लिए भी कोई योजना है? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से अपेक्षा है कि वे विदेश से लौटकर कम से कम बिहार के लिए कुछ सोचें, ज़मीन पर उतरें और जनता को बताएं कि उनके पास राज्य के विकास के लिए कोई ठोस एजेंडा है भी या नहीं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)