
जोहानिसबर्ग में शराबखाने पर अंधाधुंध गोलीबारी, नौ लोगों की मौत, इलाके में दहशत
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को एक बार में बंदूकधारी हमलावरों ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में 10 लोगों की मौत होने की आशंका है। वहीं, कई लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रविवार को भीषण गोलीकांड की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जोहानिसबर्ग के पश्चिम में स्थित बेकर्सडाल टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में नौ लोगों के मारे जाने की आशंका हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।एसएबीसी न्यूज़ के अनुसार रविवार को जोहानिसबर्ग में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने एक अवैध शराबखाने में घुसकर बिना किसी चेतावनी के भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे दहशत और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पहले इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही थी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने शराबखाने में मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध फायरिंग करते रहे। प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन से कहा कि मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल था, जो बार के बाहर मौजूद था।

