
*जिपं अध्यक्ष की पत्नी के खिलाफ जारी कार्यवाही वापसी का आदेश,शेष के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश बरकरार*
*जिपं अध्यक्ष की पत्नी के खिलाफ जारी कार्यवाही वापसी का आदेश,शेष के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश बरकरार*
*हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने निर्धारित अवधि तक कार्यवाही रोकने के बिंदु पर की सुनवाई*
—————————————
सुलतानपुर। फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य आरोपो से जुड़े मामले में पूर्व नगर पंचायत चन्द्रमा देवी की तरफ से बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट से जारी आदेश की प्रति पेश करते हुए गिरफ्तारी समेत अन्य जारी कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए प्रभारी मजिस्ट्रेट मयूरेश श्रीवास्तव ने पूर्व में जारी कार्यवाही को थाने से बिना तामील कराए वापस मंगाने का आदेश दिया है। ट्रायल कोर्ट ने मामले में 29 जनवरी की तारीख तय किया है।
अमेठी कोतवाली के स्थानीय कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी उर्फ पप्पू ने तत्कालीन नपं अध्यक्ष चंद्रमा देवी व कस्बे के ही रहने वाले आरोपी लल्लू प्रसाद सोनी,उनके भाई लालजी सोनी,पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के खिलाफ अनुचित लाभ पाने के इरादे से नगर पंचायत से फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराने समेत अन्य आरोप लगाए है। एसीजेएम मुक्ता त्यागी की अदालत में यह मामला लम्बित है। मामले में अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट व उन्हें फरार घोषित किए जाने की कार्रवाई जारी किया था। मामले में राहत पाने के लिए चंद्रमा देवी की तरफ से हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में याचिका पेश किया था। जिसे गत 16 जनवरी को निस्तारित करते हुए हाईकोर्ट ने चंद्रमा देवी को 10 दिन के भीतर जारी कार्यवाही निरस्त कराने की अर्जी पेश करने एवं ट्रायल कोर्ट को दो सप्ताह के भीतर अर्जी का निस्तारण करने का निर्देश दिया है। तब तक के लिए हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ उत्पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दिया है,जिसके अनुपालन में बचाव पक्ष की तरफ से कार्यवाही रोकने की अर्जी पेश की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में ट्रायल कोर्ट में अर्जी पेश करने के लिए मात्र चार दिन शेष रह गया है। जिसके क्रम में उनकी तरफ से आज या लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद 27 जनवरी को अर्जी पेश करने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी चन्द्रमा देवी इस मामले में लम्बे से ट्रायल कोर्ट में हाजिर होने से बचती नजर आ रही है,लेकिन अब उनके जरिए हाजिर होना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं मामले में अन्य आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही बरकरार है।

