जयपुर के ऑटो चालक रणजीत को फ्रांस की सारा से हुआ इश्क, पढ़ें दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी

जयपुर के ऑटो चालक रणजीत को फ्रांस की सारा से हुआ इश्क, पढ़ें दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी

यह प्रेम कहानी जयपुर के ऑटो ड्राइवर की है जो न तो ठीक से इंग्लिश बोल पाता और न ही कोई ज्यादा पढ़ा-लिखा है. इसके बावजूद उसके ऑटो से शुरू हुई प्यार की कहानी सात समंदर पार फ्रांस तक जा पहुंची. कहते हैं प्यार के लिए कोई सरहद नहीं होती. चाहे कितने ही समंदर पार करने पड़े, प्यार अपनी हद तक चला ही जाता है. यह प्यार की कहानी इतनी आसान भी ना थी, लेकिन इनके प्यार की गहराई के आगे सब कुछ बौना नजर आया. यह कहानी राजस्थान के रणजीत सिंह की है, जो कि राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं और दूसरी तरफ फ्रांस की सारा हैं.

13 साल पहले शुरू हुई थी यह प्रेम कहानी
ये कहानी शुरू होती है 13 साल पहले जब सारा फ्रांस से राजस्थान घूमने आती हैं. इस दौरान उसकी मुलाकात ऑटो ड्राइवर रणजीत से होती है. दोनों कई दिनों तक एक साथ यात्रा करते हैं और अलग-अलग जगह पर घूमने जाते हैं. इस दौरान दोनों के बीच आंखों ही आंखों में मोहब्बत का इकरार होने लगता है.

लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को कुछ कह नहीं पाते. कहानी आगे बढ़ती है और आखिर वो दिन आ जाता है जब सारा को फिर से फ्रांस लौटना पड़ता है. अब ये मोहब्बत की कहानी और भी रोचक हो जाती है. अब न तो एक-दूसरे को देख सकते हैं और न ही बात कर सकते हैं. क्योंकि दोनों के बीच दूरी काफी हो गई थी.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत
रणजीत और सारा का प्यार किसी कहानी से कम नहीं है. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से इंटरनेट के माध्यम से बात करना शुरू कर दिया. उस दौर में व्हाट्सऐप नहीं हुआ करता था, तो Skype और इंटरनेट के अन्य साधनों का इस्तेमाल किया.

इस तरह कहानी बढ़ती गई और सारा और रणजीत दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल हुए जा रहे थे. अब बात शादी तक आ चुकी थी, लेकिन सारा का परिवार एक दसवीं फेल, ऑटो ड्राइवर से सारा की शादी नहीं करवाना चाहते थे. फिर भी सारा ने हिम्मत नहीं हारी.

सारा ने रणजीत को बुलाया फ्रांस
सारा ने जैसे-तैसे रणजीत सिंह को फ्रांस बुला लिया और वहां पर दोनों ने शादी कर ली. अब दोनों पिछले 13 साल से एक साथ क्रिसमस और दिवाली मनाते हैं. अब इनके दो बच्चे भी हैं. रणजीत ने बताया कि लोग कहते थे कि छोड़कर चली जाएगी, लेकिन हम पिछले 13 सालों से एक साथ हैं. प्यार किसी तरह का भेद नहीं करता. जब प्यार सच्चा होता है तो रास्ते खुद बन जाते हैं.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)