
ग्रोक अवैध कंटेंट बनाने वालों पर कार्रवाई, AI विवाद पर बोले एलन मस्क
ग्रोक एआई के विवादित कंटेंट बनाने के मामले में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने स्पष्ट किया है कि जो यूजर एक्स के एआई टूल ग्रोक का इस्तेमाल करके अवैध, अश्लील या गैरकानूनी कंटेंट बनाएंगे, उनके खिलाफ वही कार्रवाई होगी जो ऐसा कंटेंट अपलोड करने वालों पर होती है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने साफ कहा है कि जो लोग एक्स के एआई टूल ग्रोक का इस्तेमाल करके अवैध, अश्लील या गैरकानूनी कंटेंट बनाएंगे, उनके खिलाफ वही कार्रवाई होगी, जो ऐसा कंटेंट अपलोड करने वालों पर होती है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक्स को निर्देश दिया है कि वह ग्रोक से बने सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट को तुरंत हटाए। ऐसा न करने पर कानून के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

