
ग्राइंडर से पति के शव के टुकड़े करने पर नहीं पछताई रूबी, जेल में किया काम; प्रेमी दिखा चिंतित
यूपी के संभल जिले में राहुल हत्याकांड में उसकी पत्नी रुबी और उसका प्रेमी गौरव मुरादाबाद जेल में बंद हैं। रूबी को ग्राइंडर से पति के शव के टुकड़े करना का कोई पछतावा नहीं है। हालांकि प्रेमी गौरव चिंतित दिख रहा है। वह जेल में पूछ रहा कैसे जमानत होगी?संभल के चंदौसी में प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या कर ग्राइंडर से लाश के टुकड़े करने की आरोपी रूबी सलाखों के पीछे तो पहुंच गई लेकिन उसके चेहरे पर न शिकन है और न ही कोई पछतावा दिखा। सूत्रों के मुताबिक, वह मुरादाबाद जेल में पहले दिन सामान्य महिला बंदियों की तरह रही और भर पेट खाना भी खाया और भरपूर नींद ली। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उसका पति राहुल 18 नवंबर से लापता था। पुलिस ने रूबी की निगरानी बढ़ा दी। इसी बीच पता चला कि रूबी और गौरव के बीच प्रेम संबंध है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की उन्होंने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने ही राहुल की हत्या कर ग्राइंडर से लाश के टुकड़े करने के बाद फेंके थे।चंदौसी में पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले से 15 दिसंबर को पुलिस को एक धड़ मिला था। कंधे के पास राहुल लिखा था। पुलिस ने संभल समेत आस पड़ोस के जिलों में राहल नाम के लापता युवकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तब पता चला कि चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी।

