
गैंगस्टर आरोपियो की जमानत खारिज
सुलतानपुर। गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी विकास कोरी व विमल चौरसिया की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर स्पेशल कोर्ट में बहस हुई। स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने मामले मे आरोपियो की जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।
अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने गत सात नवम्बर को स्थानीय कोतवाली में गौरीगंज थाने के फरहरिया के रहने वाले आरोपी विकास कोरी व विमल चौरसिया एवं उसके गिरोह के अन्य लोगो के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपी विकास कोरी,विमल चौरसिया एवं अन्य आरोपियो का आपराधिक गिरोह है,जो अपराधों को अंजाम देकर कमाई का जरिया बनाए है। इस मामले में दोनों आरोपियो की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया है।

