क्या थम जाएगी कांग्रेस में कलह? राहुल गांधी के ऑफिस में थरूर की ‘पॉवर मीटिंग’, आधे घंटे तक बंद कमरे में मंथन

क्या थम जाएगी कांग्रेस में कलह? राहुल गांधी के ऑफिस में थरूर की ‘पॉवर मीटिंग’, आधे घंटे तक बंद कमरे में मंथन

कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी कलह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. वजह बनी है शशि थरूर की वह बंद कमरे वाली मुलाकात. जो उन्होंने राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संसद परिसर में की. यह मीटिंग राहुल गांधी के ऑफिस में हुई. दरवाजा बंद रहा और बाहर मीडिया इंतजार करता रहा. आधे घंटे से ज्यादा समय तक भीतर क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई. लेकिन इस खामोशी ने सवाल और अटकलें जरूर बढ़ा दीं. कांग्रेस इस वक्त संगठनात्मक चुनौतियों, चुनावी दबाव और नेतृत्व संतुलन के नाजुक दौर से गुजर रही है. ऐसे में थरूर जैसे सीनियर नेता की ‘पॉवर मीटिंग’ को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

बता दें कि हाल के महीनों में शशि थरूर लगातार सुर्खियों में रहे हैं. कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ को लेकर. कभी पार्टी बैठकों से दूरी को लेकर. कभी केरल कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर. कांग्रेस नेतृत्व के साथ यह सीधी बातचीत ऐसे समय हुई है, जब बजट सत्र शुरू होने वाला है और केरल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते दिख रहे हैं. पार्टी को एकजुट दिखना है और थरूर जैसे चेहरे को नजरअंदाज करना भी मुश्किल है. इसलिए यह मीटिंग सिर्फ एक औपचारिक भेंट नहीं बल्कि कांग्रेस के भीतर चल रही बेचैनी का संकेत भी मानी जा रही है.

 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)