कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचेंगे पीएम मोदी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण

कुछ ही देर में लखनऊ पहुंचेंगे पीएम मोदी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। आयोजन में करीब ढ़ाई लाख लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे और इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री करीब दो बजे आयोजन स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। लोकार्पण के लिए आयोजन स्थल के साथ पूरे शहर को सजाया व संवारा गया है। आयोजन स्थल को भव्य बनाने के लिए कई प्रदेशों से बेहतरीन फूल वाले पौधे मंगाए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी होगा।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)