उत्तर भारत में घना कोहरा, कम दृश्यता; AAI अलर्ट, इंडिगो उड़ानों पर असर

उत्तर भारत में घना कोहरा, कम दृश्यता; AAI अलर्ट, इंडिगो उड़ानों पर असर

उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति के बीच एएआई, दिल्ली हवाई अड्डा और इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है, जिनमें यात्रियों को अपनी संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने गुरुवार को उत्तर भारत में घने धुंध की स्थिति को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एएआई ने यात्रियों को कम दृश्यता और कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में संभावित देरी के लिए सावधान किया।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक मौसम चेतावनी में एएआई ने कहा, लगातार धुंध उत्तर भारत के कई हवाई अड्डों को प्रभावित कर रही है। इससे दृश्यता कम हो रही है और उड़ानों में संभावित देरी हो सकती है। प्राधिकरण ने यात्रियों को हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जांचने और अतिरिक्त यात्रा समय लेने की सलाह दी।एएआई ने आगे कहा, यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डा जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अपनी एयरलाइन से जांच लें। हवाई अड्डे की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देखें। अपनी यात्रा योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय रखें।इसके अलावा, इंडिगो ने भी आज सुबह एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कुछ गंतव्यों पर संभावित व्यवधानों की जानकारी दी गई। एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रांची, पटना और वाराणसी में कम दृश्यता और धुंध के कारण उड़ान प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह मौसम की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। इंडिगो ने कहा, हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आपको सुरक्षित और सुचारु रूप से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी उड़ान की स्थिति नियमित रूप से वेबसाइट या एप के माध्यम से जांचते रहें।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)