इस अंदाज में लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम भी साथ नजर आए; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस अंदाज में लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम भी साथ नजर आए; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फैंस को जिस लम्हे का इंतजार था वो आ गया। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी से मुलाकात की है। जानिए किस अंदाज में मिले दोनों दिग्गज…भारतीय फैंस के लिए उस समय एक यादगार पल बन गया, जब एक्टिंग की दुनिया के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और फुटबॉल की दुनिया के ‘किंग’ लियोनेल मेसी की मुलाकात हुई। कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों दिग्गज एकसाथ नजर आए। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने मुस्कुराहट के साथ गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की। मेस्सी ने साल्ट लेक स्टेडियम से अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण भी किया। , सामने आए वीडियो में दिखता है कि जब शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ वहां पर पहुंचते हैं, तो फुटबॉल आइकॉन बड़े ही गर्मजोशी से शाहरुख से मिलते हैं। दोनों दिग्गज पहले हाथ मिलाते हैं फिर बातचीत भी करते हैं। इसके बाद शाहरुख अपने बेटे अबराम से भी मेसी को मिलवाते हैं। मेसी अबराम से भी मुस्कुराहट के साथ ही मिलते हैं। इस दौरान मेसी के साथ उनके दोस्त और उरुग्वे के फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना में मेसी के टीम मेट और विश्व कप विजेता मिडफील्डर रॉड्रिगो डी पॉल भी दिखे। ,

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)