
इंडिगो यात्रियों की परेशानी बरकरार, पटना एयरपोर्ट से आज भी आठ फ्लाइट्स रद्द, यात्री हुए परेशान
पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर सी.पी. द्विवेदी ने कहा कि 15 दिसंबर तक कुछ उड़ानें तकनीकी कारणों से रद्द रहेंगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। आइए जानते हैं आज कौन-कौन सी फ्लाइट कैंसिल हुई…पटना के जयप्रकाश नगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई प्रमुख उड़ानें परिचालन कारणों से रद्द कर दी गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन को भेजे गए आधिकारिक कैंसिलेशन लेटर में कुल आठ आगमन और प्रस्थान फ्लाइटें रद्द होने की पुष्टि की गई है। अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर सी.पी. द्विवेदी ने देशभर में इंडिगो प्रबंधन को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कुछ विमानों में तकनीकी दिक्कतें आने उड़ानें प्रभावित हुई थीं। देश के सभी एयरपोर्ट पर ऐसी ही स्थिति है। हालांकि हालात काफी हद तक सामान्य हो चुका है। लेकिन, कुछ परेशानी अब भी है। इसलिए 15 दिसंबर तक कुछ उड़ानें तकनीकी कारणों से रद्द रहेंगी। पटना एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की कई आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं। रद्द की गई फ्लाइट्स में 6E 6451 (बेंगलुरु से आगमन, निर्धारित समय 20:05), 6E 915 (हैदराबाद से आगमन, 20:25), 6E 6549 (दिल्ली से आगम, 22:35) और 6E 678 (चेन्नई से आगमन, 22:45) शामिल हैं। परिचालन कारणों से इन उड़ानों को निरस्त किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

