इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 14 साल बाद घर में हराया, मेलबर्न टेस्ट 4 विकेट से जीता

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 14 साल बाद घर में हराया, मेलबर्न टेस्ट 4 विकेट से जीता

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 110 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 42 रन की बढ़त हासिल हुई थी। अब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 132 रन पर समाप्त हुई और इंग्लैंड के सामने 175 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट को इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन ही छह विकेट गंवाकर अपने नाम किया। 175 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। हालांकि, इस हार से सीरीज पर कोई फर्क नहीं पड़ा। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ आखिरकार जीत का स्वाद चखा और सीरीज की स्थिति फिलहाल 3-1 है। इतना ही नहीं, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में 14 साल 11 महीने बाद कोई टेस्ट जीता है। इंग्लैंड ने पिछली बार जनवरी 2011 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीता था।इसके बाद अब जाकर इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट जीता है। 2013/14 में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एशेज में कंगारुओं ने 5-0 से जीत हासिल की थी। 2017/18 में ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एशेज में कंगारुओं ने 4-0 से जीत हासिल की थी। 2021/22 में अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4-0 से जीत हासिल की। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का उनके खिलाफ लगातार 18 जीत के सिलसिले को तोड़ दिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)