
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ की रिलीज फिर टली, अप्रैल 2026 में भी फिल्म नहीं होगी, सलमान हो सकते हैं वजह
आज सलमान खान जा 60वां जन्मदिन है। इसलिए फैंस को उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की झलक का इंतजार हैं। इसी बीच जानकारी आई है कि सलमान की इस फिल्म की वजह से आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट में बदलाव किए जा रहे हैं। आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट फिर से टल गई है। यह पहली बार नहीं हुआ है। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर आने वाली थी, लेकिन अब अप्रैल 2026 में भी नहीं आएगी। ‘अल्फा’ और ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर क्लैश हो रहा है। अप्रैल 2026 में आलिया भट्ट और सलमान खान की फिल्मों की टक्कर नहीं होगी। ‘अल्फा’ के निर्माताओं ने रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। यह फैसला सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सीधे टकराव से बचने के लिए लिया गया है। शनिवार को ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा, ”अल्फा’ और ‘बैटल ऑफ गलवान’ की टक्कर टल गई। यश राज फिल्म्स नई तारीख तय करेगा। आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान के लिए जगह छोड़ी है। ‘अल्फा’ की 17 अप्रैल 2026 की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।’ उन्होंने आगे लिखा कि यश राज फिल्म्स ने 17 अप्रैल 2026 की तारीख ‘अल्फा’ के लिए तय की थी, लेकिन अब अगले कुछ महीनों में आने वाली फिल्मों का कैलेंडर देखकर नई तारीख बताई जाएगी।

