अमेरिका की नई रणनीतिक पहल ‘पैक्स सिलिका’ से भारत बाहर, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

अमेरिका की नई रणनीतिक पहल ‘पैक्स सिलिका’ से भारत बाहर, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

कांग्रेस ने अमेरिका के नेतृत्व वाली नई रणनीतिक पहले भारत को शामिल न किए जाने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि यह हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के संबंधों में तेज गिरावट आई है। , अमेरिका की अगुवाई में एक नई रणनीतिक पहल ‘पैक्स सिलिका’ शुरू की गई है, जिसका मकसद एक सुरक्षित और नवाचार से चलने वाली सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला बनाना है। इसमें भारत को शामिल न किए जाने पर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। , कांग्रेस ने कहा कि यह बहुत हैरान करने वाला नहीं है कि भारत एक सुरक्षित सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला बनाने की अमेरिकी रणनीतिक पहल का हिस्सा नहीं है, क्योंकि (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के संबंधों तेज गिरावट आई है। विपक्षी पार्टी ने कहा कि अगर हम इस समूह का हिस्सा होते तो यह हमारे लिए फायदेमंद होता। , पार्टी महासचिव (संचार प्रभार) जयराम रामेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत के इस समूह में शामिल न होने की खबर ऐसे समय आई है, जब प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने अच्छे मित्र और अहमदाबाद, ह्यूस्टन और वॉशिंगटन डीसी में कई बार गले मिल चुके साथी के साथ टेलीफोन वार्ता की जानकारी उत्साहपूर्वक साझा की है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)