अजित पवार की फैमिली: पत्नी सुनेत्रा, दो बेटे और पवार खानदान की राजनीति में कनेक्शन

अजित पवार की फैमिली: पत्नी सुनेत्रा, दो बेटे और पवार खानदान की राजनीति में कनेक्शन

महाराष्ट्र के बारामती क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान रनवे पर उतरने की कोशिश कर रहा था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में घायल हुए डिप्टी सीएम का निधन हो गया है. उनके साथ सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई. इस खबर के सामने आते ही प्रशासन और उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया. गौरतलब है, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बड़े नेता अजित पवार बारामती से ही विधायक हैं. यह पूरा इलाका पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है. हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया. आसमान में धुंए के गुब्बारे देखे गए. आइए जानते हैं अजित पवार की फैमिली में कौन-कौन है… अजित पवार के परिवार में उन्हें मिलाकर कुल चार लोग हैं. पत्नी सुनेत्रा बड़े बेटे पार्थ छोटे बेटे जय पवार अक्सर वो तमाम इवेंट्स में अपने परिवार के साथ नजर आते थे. पवार की पत्नी अक्सर उनके साथ चुनावी रैली में भी नजर आती थीं. आज एनसीपी नेता की मौत की खबर से हर कोई चौंक गया है. अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार हैं, जो कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और दबंग छवि वाले पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बहन हैं. आइए शुरू से समझते हैं अजित पवार के परिवार को…दादा-दादी के थे 11 बच्चे अजित पवार के पिता का नाम अनंतराव और माता का नाम अशाताई पवार है. उनके पिता बॉम्बे में “राजकमल स्टूडियो” में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी. शांताराम के लिए काम करते थे. वहीं उनके दादा गोविंद पवार और दादी शारदा पवार के 11 बच्चे थे, जिसमें से पांच की ही जानकारी सार्वजनिक है. परिवार में हैं दो बेटे अजीत पवार के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम पार्थ पवार है. पार्थ महाराष्ट्र के मवाला से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, अजित के छोटे बेटे का नाम जय पवार है, जिनका फिलहाल राजनीति में कोई हस्तक्षेप नहीं है. भाई से था बड़ा प्यारा रिश्ता उनके बाकी परिवार की बात करें तो उनके बड़े भाई का नाम श्रीनिवास पवार है. श्रीनिवास कृषि और आटोमोबाइल से जुड़े बड़े बिजनेसमैन हैं. कहा जाता है कि अजित अपने हर महत्वपूर्ण फैसले में श्रीनिवास पवार की सलाह लेते हैं. वहीं उनकी बहन का नाम विजया पाटिल हैउनके चाचा शरद पवार हैं, जो महाराष्ट्र की राजनीति के एक बड़े दिग्गज हैं. शरद पवार की बेटी का नाम सुप्रिया सुले है, जो एनसीपी की ही एक बड़ी नेता हैं. सुप्रिया सुले की बेटी का नाम रेवती और बेटे का नाम विजय सुले है. जब शरद पवार का सियासत में कद बढ़ा तो अजित उनके साथ रहने लगे. उन्हें शरद पवार का बायां हाथ कहा जाता है. हालांकि, बाद में अजित पवार एनसीपी का साथ छोड़ देवेंद्र फडणवीस के पास चले गए और डिप्टी चीफ मिनिस्टर की शपथ भी ले ली थी.

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)