
अचानक मौतों’ का कोरोना वैक्सीन से कोई संबंध नहीं, एम्स स्टडी में बड़ा खुलासा
एम्स की एक स्टडी में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें ये पता चला है कि अचानक होने वाले मौतों से कोविड वैक्सीन का कोई सीधा संबंध नहीं है। साथ ही इस अध्ययन में भी पता चला है कि इसके पीछे की ऐसी घटनाओं के पीछे बड़ी वजहें क्या हैं? बीते कुछ वर्षों में युवाओं में अचानक होने वाली मौतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। कुछ लोग इसे कोरोना वैक्सीन से जोड़कर देखा रहे थे। इस विषय पर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, एम्स दिल्ली ने एक विस्तृत स्टडी में बड़ा खुलासा किया है। एक साल तक चली इस गहन स्टडी में यह साफ हो गया है कि युवाओं में हो रही इन ‘अचानक मौतों’ का कोरोना वैक्सीन से कोई सीधा संबंध नहीं है। , इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल सहित देश की कई प्रमुख एजेंसियों द्वारा की गई जांचों ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है कि भारत में COVID-19 वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी हैं। एम्स की यह रिपोर्ट ‘इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ में प्रकाशित हुई है, जो इस बात पर मुहर लगाती है कि अचानक हुई मौतों के पीछे के कारण, कोविड वैक्सीन नहीं है बल्कि अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं हैं।

