अंडर-19 एशिया कप: 105 पर भारत को तीसरा झटका, वैभव-म्हात्रे के बाद विहान आउट

अंडर-19 एशिया कप: 105 पर भारत को तीसरा झटका, वैभव-म्हात्रे के बाद विहान आउट

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप में आज मुकाबला है। टीम इंडिया की अगुआई आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान की अगुआई फरहान यूसुफ कर रहे हैं। यह मुकाबला दुबई के आईसीसी अकादमी मैदान में खेला जाएगा। भारत को 105 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। विहान मल्होत्रा का कैच निकाब ने अपनी गेंद पर लपका। वह 12 रन बना सके। फिलहाल वेदांत त्रिवेदी और एरॉन जॉर्ज क्रीज पर हैं। म्हात्रे 38 रन और वैभव पांच रन बना सके थे। जॉर्ज अर्धशतक के करीब हैं।भारत को 78 रन पर दूसरा झटका कप्तान म्हात्रे के रूप में लगा है। कप्तान आयुष म्हात्रे 25 गेंदों पर 38 बनाकर मोहम्मद सैय्याम की गेंद पर हमजा जहूर को कैच दे बैठे। भारत ने 11 ओवर के बाद दो विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। वैभव पांच रन बनाकर आउट हुए थे। फिलहाल विहान मल्होत्रा और एरॉन जॉर्ज क्रीज पर हैं।भारत को चौथे ओवर में 29 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी पांच रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच सैय्याम ने अपनी गेंद पर लपका। फिलहाल कप्तान आयुष म्हात्रे 14 गेंद में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने एरॉन जॉर्ज आए हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है।भारत अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन सिंह, हेनिल पटेल। उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, अब्दुल शुभान, मोहम्मद सय्याम, अली

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)